Home Live कश्मीर की वतर्मान समस्या |

कश्मीर की वतर्मान समस्या |

0
कश्मीर की वतर्मान समस्या |

विषय:- कश्मीर की वतर्मान समस्या
सीरीज़:- Live // No Filter
अतिथि:- शुबन चरंगू
शीर्षक:- वर्तमान समय में कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं की क्या हैं समस्या ?

नमस्कार, भारत मेरे साथ चैनल की सीरीज लाइफ नो फिल्टर मैं आप सभी दर्शकों का स्वागत है।आज का जो विषय है वो है वर्तमान समय में एक कश्मीरी हिंदुओं की क्या है समस्या पर आधारित है क्योंकि जो वहाँ से 1990 के दशक में कश्मीरी ब्राह्मण या कश्मीरी हिंदू वहाँ से विस्थापित हुए थे, अभी तक उनको कोई न्याय नहीं मिला है और जो वहाँ पर वर्तमान में रह रहे हैं उनकोहर रोज़ कोई ना कोई समस्या हो रही है, कभी धर्म परिवर्तन या कभी उनसे जबरदस्ती। इन सभी विषयों पर भारत मेरे साथ से सुरभि सप्रू चर्चा करेंगी शुबन चरंगु से जो कश्मीर से हैं। और शुबन चरंगू जी।कश्मीरी हिंदुओं की समस्या पर सवाल उठाते हैं और आगे इन सभी विषयों पर चर्चा भी करते रहते हैं क्योंकि ये एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज में रहकर ये काम करते रहते हैं।

भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कश्मीरी ब्राह्मणों को अभी तक न्याय क्यों नहीं? और जो 1990 में कश्मीर से बाहर आये हुए थे उनका क्या?
इसमें सबसे बड़ा कारण यह है कि।मेरे विचार क्यों नहीं आया? मेरे सोचने के अनुसार, क्योंकि मैं वहाँ पर ग्राउंड लेबर में काम करता हूँ।तो ये जो हमारा समाज है वो अभी तक एकत्रित नहीं है, वो बिफरा हुआ है। और जो लोग अभी भी जम्मू के जम्मू और कश्मीर के बीच में कैंपों में रह रहे हैं, वहाँ छोटे बड़े करके बाहर सारे लोग नेता बन गए हैं। कश्मीरी ब्राह्मणों के बीच बहुत छोटे छोटे नेता बन गए हैं और सब अपनी विचारधारा लेकर आये हुए। तो सबसे बड़ा मुद्दा यही है की इसी कारण वो एकत्रित नहीं हो पा रहे है की कोई एक उनको अपनी विचारधारा के साथ काम करें जो सरकार तक अपनी बातों को पहुंचा पाए।साथ जो सन् 1990 में कश्मीरी ब्राह्मण, जो कश्मीर में रहकर अपना बिज़नेस कर रहे थे, वो बाहर आए तो सरकार ने उनके बिज़नेस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। उनको बाहर कोई भी लाभ नहीं प्राप्त हुआ अभी तक। आम कश्मीरी पंडित तो कैंपो में किस तरह से विस्थापन के बाद से अपना सफर कर रहे हैं उन्हें न कोई शिक्षा न कोई रोजगार न ही उनकी समस्या को कोई सुनने वाला। और जो सरकारी विभाग में कर्मचारी थे उन्हें भी अभी तक कोई भी ऐसा लाभ प्राप्त नहीं हुआ। वह आज इस जगह पर थे उनको वहीं से रिटायर हो गए। उनको आगे कोई सरकारी लाभ नहीं मिला।

इन सभी समस्याओं को लेकर जो वर्तमान में हो रही है और जो हो चुकी सारी समस्याओं पर जो चर्चा हो रही है।भारत मेरे साथ चैनल के माध्यम से भारत मेरे साथ की संचालिका सुरभि सप्रू और कश्मीर से सोशल ऐक्टिविटी सामाजिक कार्यकर्ता शुबन चरंगू जी से।उस पूरी चर्चा को सुनने के लिए भारत मेरे साथ चैनल के नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और चैनल के माध्यम से पूरी जानकारी को जानें।

Note: – शो पर बोली गयी कोई भी बात चैनल के द्वारा लिखित नहीं है जो भी अतिथि या प्रवक्ता बात कर रहे हैं वो उनके खुद की विचारधारा हैं भारत मेरे साथ चैंनल उसके लिए जिम्मेदार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here