Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
HomeBlogमदर्स डे विशेष आयोजन रिपोर्ट

मदर्स डे विशेष आयोजन रिपोर्ट

मदर्स डे विशेष आयोजन रिपोर्ट
📅 दिनांक : 10 मई 2026, रविवार

मदर्स डे के पावन अवसर पर भारतीय योगिनी संघ दिल्ली द्वारा एक अत्यंत सुंदर, भावपूर्ण एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृ शक्ति के सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता को समर्पित रहा। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी माताओं के प्रति भावनाओं को अत्यंत आत्मीयता के साथ व्यक्त किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सपना बंसल जी, डॉ प्रिया मुंडा जी, एसएसपी किरण सेठी जी, पत्रकार सुरभि जी, भारतीय योगिनी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर.एच. लता जी एवं संघ की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने मातृत्व की महिमा, संस्कारों एवं नारी शक्ति के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

कार्यक्रम की भूमिका डॉ पूनम सिंह जी द्वारा प्रस्तुत की गई तथा कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन कंचन मदान द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आराध्या मदान ने मधुर गायन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं बिमला जी, पारुल गुप्ता जी, मंजू कश्यप जी एवं रेणु जी ने मातृ प्रेम से ओतप्रोत सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिनमें रेणु जी द्वारा प्रस्तुत संस्कृत कविता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इसके अतिरिक्त गाजियाबाद टीम ने पिंकी जी के मार्गदर्शन में मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।

यह कार्यक्रम मातृत्व के सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों का एक अनुपम उदाहरण बना। भारतीय योगिनी संघ दिल्ली परिवार सभी माताओं को नमन करता है एवं उनके स्नेह, त्याग और समर्पण के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

🌸 भारतीय योगिनी संघ, दिल्ली 🌸
🪷 योगमंथन योगालाइफमंत्रा 🪷

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments