Home Sahi kya Hai देव उठनी एकादशी और ग्यारस का महत्त्व !

देव उठनी एकादशी और ग्यारस का महत्त्व !

0
देव उठनी एकादशी और ग्यारस का महत्त्व !

सीरीज़:- सही क्या है ?
विषय:- देव उठनी एकादशी और ग्यारस का महत्त्व !
अतिथि:- आचार्य श्री मुकेश नौटियाल
स्थान:- प्राचीन हनुमान मंदिर मधु विहार पटपड़गंज ईस्ट दिल्ली

नमस्कार भारत मेरे साथ चैनल की सीरीज़ सही क्या है ? में आप सभी दर्शकों का स्वागत है। जैसे की आप सभी लोग जानते हैं कि भारत मेरे साथ चैनल धर्म और संस्कृति से जुडी सभी चीज़ों को अपने चैनल के माध्यम से दिखते हैं लेकिन हम कहते हैं सही क्या है ?
मतलब सही धर्म, सही सनातन, सही संस्कृति क्या है ? तो इस विषय में बात करने के लिए आज हमारे सतह जुड़े हैं आचार्य मुकेश नौटियाल जी प्राचीन हनुमान मंदिर मधुविहार पटपड़गंज से।

प्रश्न:- एकादशी का सनातन धर्म में क्या महत्त्व है ?
उत्तर:- हमारे धर्म शास्त्र के अनुसार एकादशी का बहुत बड़ा महत्त्व बताया गया है। कहतें हैं कि अगर आप किसी भी व्रत को नहीं करते हैं। और आपने एकादशी का व्रत कर लिया है तो कोई भी व्रत करने की आवश्यकता नहीं नहीं है क्योंकि एकादशी का व्रत सर्वोपरी माना गया है। एकादशी में एक विशेषता और बताई गयी है एकादशी में लोग चावल नहीं कहते हैं। चावल न खाने का वर्णन अन्न पुराण में दिया गया है।
कोई भी व्रत न करके एकादशी व्रत करना ही सर्वोपरी है।


प्रश्न:- कार्तिक महा की एकादशी को देव उठनी क्यों कहते हैं ?
उत्तर= चतुर्मास होता है। जिसमे चार महीने बताये गए हैं आषाढ़ शुक्ल पक्ष से लेकर के कार्तिक शुक्ल पक्ष तक का होता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष कि जो एकादशी आती है। उसमे देवताओं का सायं हो जाता है। इसमें देवता लोग विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। लेकिन भगवन नहीं जाते हैं वो श्रेष्टि को चलते हैं।
इस कड़ी में आप सोच रहे हैं होंगे कि देवता और भगवान में क्या अंतर है ? तो बता दें कि भगवान उन्हें कहा जाता है जो समस्त शक्तियों से परिपूर्ण है। और जिसके पास सीमित शक्ति हैं वो देवता कहलाते हैं। और देवता आषाढ़ शुक्ल पक्ष पर विश्राम करने जाते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष में उठते हैं। जिसे देव उठनी एकादशी या हरी प्रावधान एकादशी कहते हैं। उसमे एक मन्त्र भी हैं।
“उत्तिष्ठो उत्तिष्ठ गोविंदो, उत्तिष्ठो गरुणध्वज।
उत्तिष्ठो कमलाकांत, जगताम मंगलम कुरु।।
”
आप उठिए और पूरे त्रिलोक का पूरे ब्रह्माण्ड का आप मंगल ही मंगल करें।

नोट:- भारत मेरे साथ चैनल की सुश्री सुरभि सप्रू जी और आचार्य मुकेश नौटियाल जी से देव उठनी एकादशी पर विशेष बातचीत को सुनने के लिए नीचे दिए गए चैनल लिंक को क्लिक करें और पूरा सही क्या है एपिसोड को देखें।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here