विषय:- भगवान श्री राम की कुलदेवी कौन ?
सीरीज़:- सही क्या है ?
अतिथि:- महंत मोनू चौबे
स्थान:- जालपा माता मंदिर अयोध्या उत्तर प्रदेश
शीर्षक:- नमस्कार भारत मेरे साथ चैनल की “सही क्या है?” सीरीज़ में आप सभी दर्शकों का स्वागत है आज भारत मेरे साथ चैनल से सुश्री सुरभि सप्रू भगवान श्री राम जन्म भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयी हैं। यहाँ पर वो देवियों के मंदिर खोज रही है उसी में एक मंदिर जालपा माता का मंदिर में आयी हैं। ये जालपा माता जो हैं वो भगवन श्री राम कुलदेवी भी हैं। और ये अयोध्या के प्रवेश द्वार पर ही ये मंदिर स्थित है जालपा माता मंदिर के पुरोहित महंत मोनू चौबे हैं।

ये इनके परिवार का वंशानुगत मंदिर है और इन मंदिर में इनके परिवार से ७ पीढ़ी से सेवा कर रहे हैं। महंत मोनू चौबे ७वीं पीढ़ी हैं ये बताते हैं कि ये जो मंदिर है ये जालपा देवी बंदी देवी के नाम से जाना जाता है। जालपा देवी का अर्थ जलो के बंधनो से मुक्त कर देने वाली देवी। यहाँ देवी जी का जो दिन माना गया है वो प्रत्येक मंगलवार माना गया है। इस स्थान पर साक्षात् देवी प्रकट हुयी थी। उनके चरण आज भी हैं जिसे सिद्द शक्ति पीठ चरण माना गया है।
और इसी स्थान पर भगवान श्री राम को देवी ने दर्शन दिए थे और यहीं से भगवान श्री राम ने देवी से अंतिम आज्ञा लेकर अपने धाम को प्रस्थान कर गए थे। और हनुमान जी को अनुमति दी कि आज से अयोध्या में रह कर यहाँ का पूर्ति कार्यभार देखो और हमारी कुलदेवी की सेवा सत्कार करो। ये मंदिर केंद्र बिंदु पर विधमान है। यही से सारी परिकर्मा शुरू होती है।
नोट:- भगवान श्री राम की कुलदेवी जालपा देवी का सुरभि सप्रू और महंत मोनू चौबे जी के द्वारा पूरी चर्चा का सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और भारत मेरे साथ चैनल को लाइक, शेयर, सब्सक्राइब,जरूर करें।




