विषय:- पाकिस्तान के खिलाफ बुलंदशहर खुर्जा उत्तर प्रदेश में जनता के बीच आक्रोश !
शीर्षक:- नमस्कार भारत मेरे साथ चैनल में आप सभी दर्शकों का स्वागत है आज भारत मेरे साथ की संचालिका सुश्री सुरभि सप्रू अपनी पूरी टीम के साथ बुलंदशहर खुर्जा में है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुश्री सुरभि सप्रू जी कश्मीर श्री नगर की रहने वाली हैं। और सन 1990 त्रासदी में कश्मीरी ब्राह्मण विष्ठापन के बाद से इनका परिवार दिल्ली में रह रहा है। और तब से लेकर आज तक वहाँ हिन्दू समाज पर कोई न कोई घटना होती रहती है। कभी कश्मीर के लोगो के द्वारा तो कभी आतंकवाद के द्वारा। इसी बीच कश्मीर पहलगाम में बैसरन घाटी है जिसे 22 अप्रैल 2025 को कम से कम चार पाकिस्तानी आतंकवादी बैसरन घाटी के घास के मैदान में घुस आए, जो पहलगाम शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। यह इलाका चारों तरफ से घने देवदार के जंगलो से घिरा हुआ है, इस जगह को “मिनी स्विट्रज़लॅण्ड” के नाम से भी जाना जाता है और यह पिकनिक मनाने के लिए एक लोकप्रिय जगह है। आतङ्कवादियों के पास एम4 कार्बाइन और एके-47 थे और उन्होंने सैन्य शैली की वर्दी पहनी हुई थी।




हमलावरों ने 26 पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनके नाम और धर्म पूछे थे। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था। एक महिला को अपने पति की सहायता के लिए चिल्लाते हुए देखा गया, जबकि अन्य घास के मैदान में बेसुध पड़े हुए देखे गए। ऐसी घटना को लेकर पूरे देश में सभी जाति धर्म में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस विषय को लेकर सुरभि सप्रू जी जनता के बीच में है क्योंकि कश्मीर में लगातार कभी पहलगाम तो कभी पुलवामा में हिन्दू धर्म को लेकर इस प्रकार की घटना हो रही है तोई आज खुर्जा की जनता से इस विषय पर विशेष बातचीत की जाएगी।
ये पूरा एपिसोड देखने के लिए भारत मेरे साथ चैनल में नीचे दिए गए लिंक को क्लीक करे और चैनल को लाइक, सब्सक्राइब, शेयर जरूर करें।




