Sunday, March 8, 2026
Google search engine
HomeLiveक्या कश्मीर में हो रहा है लव ज़िहाद ?

क्या कश्मीर में हो रहा है लव ज़िहाद ?

विषय:- क्या कश्मीर में हो रहा है लव ज़िहाद ?
सीरीज़:- No filter Live Debate
अतिथि: – नाना जी डेम्बी, अजय कॉल सारस्वत, दीपक जी, रोहित रैना,राकेश हांडू
शीर्षक:- नमस्कार भारत मेरे साथ चैनल की सीरीज़ No filter Live Debate में आप सभी दर्शकों का स्वागत है। आज का बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। जो कश्मीर में धर्म परिवर्तन और लव ज़िहाद पर आधारित है। इसका संचालन करेंगी भारत मेरे साथ चैनल से सुरभि सप्रू जी
विषय है।

“क्या कश्मीर में हो रहा है लव ज़िहाद ?”
सीरीज़ No filter Live Debate में किसिस भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाता है सभी लोग अपने अपने विचार को व्यक्त करते हैं।
इस सीरीज़ में आज डिबेट करेंगे कश्मीर से नाना जी डेम्बी, रोहित रैना, राकेश हांडू, मुंबई से अजय कॉल सारस्वत, दिल्ली से दीपक जी लव ज़िहाद के विषय में बातचीत करेंगे।
लव जिहाद हिंदुत्ववादियों द्वारा बनाई गई एक इस्लामोफोबिक अप्रमाणित साजिश सिद्धांत है,जो आरोप लगाता है कि मुस्लिम पुरुष शादी के माध्यम से इस्लाम में धर्मांतरण के लिए व्यवस्थित रूप से हिंदू महिलाओं को निशाना बनाते हैं और मुस्लिम पुरुष हिन्दू महिलाओं को धर्मांतरित करने के लिए प्रेम प्यार का दिखावा,धोखे, अपहरण और शादी जैसे तरीकों से लुभाते हैं। उनका मानना है की इसका उद्देश्य हिन्दुस्थान के खिलाफ मुस्लिमों द्वारा एक जनसांख्यिकीय “युद्ध” और अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत वर्चस्व स्थापित करना है।

इस सिद्धांत का उपयोग मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को उचित ठहराने के लिए किया गया है, जिसमें मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं पर हमले और अंतरधार्मिक विवाह पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान भी शामिल है।इसका उपयोग हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर अंतर-धार्मिक संबंधों को तोड़ने के लिए दबाव डालने के लिए भी किया गया है।

और अभी कश्मीर श्री नगर में एक घटना भी सामने आयी हुयी है कि वह के एक मुस्लिम पुरुष ने हिन्दू लड़की को दोस्ती फिर उसके ऊपर दबाव बना कर जबरदस्ती विवाह किया है और भी इस प्रकार की घटना पुरे देश में सुनने को मिलती रहती हैं। जिसको लेकर आज सुरभि सप्रू जी भारत मेरे साथ चैनल के माध्यम से सभी के बीच एक बहस रखी है जिसमे कश्मीर दिल्ली मुंबई इतय्दी जगह से कुछ लोग जुड़ेंगे और अपना विचार रखेंगे और धर्म परिवर्तन को लेकर आगे बहुत से भी नियम कानून बनने पर भी भी बात करेंगे।

तो आप सभी लोग भारत मेरे साथ चैनल से सुरभि सप्रू और कश्मीर से नाना जी डेम्बी, रोहित रैना, राकेश हांडू, मुंबई से अजय कॉल सारस्वत, दिल्ली से दीपक जी लव ज़िहाद के विषय में बातचीत को सुनने और जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और भारत मेरे साथ चैनल को लाइक, सब्सक्राइब, शेयर, कमेंट्स जरूर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments